पौड़ी: पीएम के केदारनाथ भ्रमण के विरोध में कांग्रेसियों ने किया 12 शिवालयों में जलाभिषेक, कहा कर रहे सरकार को जगाने का काम

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी- 2019 केदारनाथ धाम यात्रा के बाद एक बार फिर से यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में बाबा भोला के दर्शन करने के लिए आज पहुंचे। जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया । कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज रावत ने कहा कि 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में कई घोषणा की गई थी मगर 2 साल बीत जाने के बाद भी उन घोषणाओं में कोई भी काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर कांग्रेस द्वारा जनपद पौड़ी के 12 शिवालय में जल अर्पित कर सरकार को जगाने का काम किया गया । जिससे प्रदेश और केंद्र सरकार को जगाया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश के दौरे शुरू हो गए हैं और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी के 12 शिवालय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जल अर्पित कर केंद्र और राज्य सरकार को जगाने का काम किया गया है जिससे सरकार को उठाया जा सके और रुके हुए विकास कार्यों को शुरू करवाया जा सके। इसी के मद्देनजर उनके द्वारा खूंडेश्वर महादेव, राहु मंदिर आदि शिवालयों में जल चढ़ाकर सरकार को जगाने का काम किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.