हरिद्वार: आज हरीश रावत ने किया महादेव का पूजन, कहा प्रधानमंत्री मोदी की शिव पूजा अहंकार का प्रदर्शन
Share your love
हरिद्वार: एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर रहे है। तो वही कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में तिलभाण्डेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की । इस मौके पर हरीश रावत ने कांग्रेस की शिव पूजा को ईश्वर के प्रति भक्ति तो भाजपा ओर विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिव पूजा को अहंकार का प्रदर्शन बताया है।
आज कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भगवान भोलेनाथ की शरण में है। जहां एक और भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के प्रमुख शिवालयों में पूजा अर्चना कर रही है। तो वही उत्तराखंड में कांग्रेस ने भी सभी शिवालयों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा है। जिस क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वे दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से मुलाकात की।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरीश रावत ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को पहला चाटा लगा है। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए हैं। लेकिन जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। इस दौरान हरीश रावत ने अमित शाह पर बोलते हुए कहा कि शुरू से ही अमित शाह के निशाने पर हरीश रावत ही है। पहले भी उन्होंने चालबाजी करके मेरी सरकार गिराने का प्रयास किया ओर अब भी उनके निशाने पर में ही हु ।
वही उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि शिव पूजा पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में की गई पूजा को अहंकार का प्रदर्शन है। और कहा कि अहंकार का प्रसारण किया जा रहा है। शिव के पास तो भक्त जाता है। और हम भी मुख्यमंत्री रहे परंतु हमने कभी मर्यादा के विरुद्ध कोई कार्य नही किया ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
