केदारनाथ विधायक पर कर्मचारी से हाथापाई का आरोप, हवाई सेवाएं बंद

Share your love

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के विधायक मनोज रावत और हेली कंपनी पवन हंस के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक ने मैनेजर के साथ हाथापाई की। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि विधायक केदारनाथ जाना चाहते थे, लेकिन फ्लाइट में देर होने पर वे बिगड़ गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में तहरीर दी जा रही है।

वहीं, विधायक और हेली कंपनी पवन हंस के बीच विवाद के बाद सभी हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे पुलिस के कई अधिकारी पिछले एक घंटे से फाटा शेर सिंह नारायण कोटी हेलीपैड पर फंसे हुए हैं।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.