उत्तराखंड STF और साइबर सेल का एक्शन जारी, इस राज्य से पकड़ लाए शातिर ठग

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर सेल लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसटीएफ ने साइबर ठगी के एक और मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एसटीएफ टीम ने झारखंड में जाकर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने झारखंड के गिरिडीह में जाकर ठगों को दबोचा है। साइबर सेल को देहरादून की वसंत विहार कॉलोनी निवासीप्रमोद कुमार ने शिकायत की थी। बदमाशों ने सिम की केवाईसी के नाम पर उनको ठगी का शिकार बनाया था।

साइबर ठगों ने उनसे बड़ी चालाकी से सिम केवाईसी के नाम पर ऐनी डेस्क डाउनलोड कराया और फिर ऐनी डेस्क के जरिए मोबाइल में सेंध लगाकर उनके खाते से 21 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर धोखाधड़ी में मास्टरमाइंड साइबर अपराधी अमन मंडल थाना हीरोडीह, जनपद गिरिडीह, झारखंड का रहने वाला था।

साइबर सेल ने साइबर ठग की पूरी जानकारी निकाली और फिर एसटीएफ के साथ एक टीम का गठन कर झारखंड में अमन मंडल के ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोस, 2 सिम कार्ड, 5 बैंक पास बुक, 2 फर्जी आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड्स, किसान कार्ड्स और अन्य कई जाली दस्तावेज भी मरामद किए गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.