सेंचुरी लालकुआ में उगल रही है ज़हर।
Share your love
राजीव चावला /लोकजन टुडे/ लालकुआ।
लालकुआ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा हो रहे प्रदूषण के खिलाफ आज क्षेत्रवासी लामबंद हो गए और तहसील दिवस के अवसर पर तहसील पहुंचकर प्रदूषण बंद करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की इस दौरान क्षेत्र वासियों ने विधायक नवीन दुम्का को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रदूषण रोकने की मांग की जिस पर विधायक नवीन दुम्का ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।बताते चलें कि लालकुआं सहित बिंदुखत्ता के तमाम क्षेत्र सेंचुरी पेपर मिल द्वारा निकलने वाले प्रदूषण से प्रभावित है जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में लोग गंभीर बीमारी का शिकार भी हो चुके हैं जिसके चलते हैं क्षेत्रवासियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए विधायक नवीन दुम्का को ज्ञापन सौंपा है इधर क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह लंबे समय से सेंचुरी से निकलने वाले प्रदूषण से पीड़ित हैं इतना ही नहीं लगभग हर घर में एक सदस्य गंभीर बीमारी से जूझ रहा है बावजूद इसके प्रभावित क्षेत्रों में सेंचुरी प्रबंधन द्वारा न तो कोई स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है और ना ही पोलूशन रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ऐसे में हमें अपना घर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक नवीन दुम्का ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या से निपटने के लिए वह पूरी तरह से जनता के साथ हैं और उन्होंने खुद उप जिला अधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने को कहा है। इधर क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही बढ़ते प्रदूषण पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
