अबकी बार उधमसिंघनगर पुलिस ने किया शर्मसार
Share your love
हम तो सवाल पूछेंगे क्या मित्र पुलिस कमजोर है लाचार है या सेटिंग गेटिंग का खेल खेलती है क्या है इसके पीछे की सचाई
चलिए ये तो बात थी मित्र पुलिस की इस खबर को जानने से पहले आप से एक सवाल पूछते है क्या आपने ऐसा कमाल देखा है जंहा एक आरोपी और उसका परिवार पुलिसकर्मियों के पैरो में माफिया मांग रहे है और आरोपी खड़ा भी नहीं हो पा रहा है और ये आरोपी भाग गया अगर पुलिस का कहना सच है तो ये वाकई पुलिसकर्मियो के लिए बेहद शर्मनाक घटना है आखिर कौन लोग है जो विभाग के मुंह पर कालिख पोते-पोते जा रहे है और विभाग उन्हें पाल रहा है लेकिन रुद्रपुर के कप्तान तो बेहद साहसी और ईमानदार है विभाग में इनकी गिनती चुनिंदा अफसरों में होती है.. तो क्या अपनी फुस्स टीम की कारिस्तानी पचा पाएंगे? हमे तो लगता है बिलकुल नहीं.. लेकिन क्या करे कप्तान सख्त टीम फुस्स… आपको बताते चले कि बीते 28 मई को किच्छा कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे के आरोपी स्मैक तस्कर फरमूद को गिरफ्तार करने के लिए ऊधमसिंहनगर जिले की एसओजी टीम बरेली जनपद के शीशगढ़ क्षेत्र में पहुंची थी….

यहां एसओजी टीम ने आरोपी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया था…. जैसा कि लोकजन टुडे को मिले वीडियो में दिखाई दे रहा है हालंकि आरोपी के परिजनों ने एसओजी की टीम से आरोपी को छुड़ाने का काफी प्रयास किया पर बावजूद इसके एसओजी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर वहां से निकल पड़ी….और अब जिले के एसएसपी का यह कहना है कि एसओजी टीम की हिरासत से यह अधेड़ उम्र का व्यक्ति फरार हो गया…. जरा आप भी देखिए यह अधेड़ उम्र का व्यक्ति क्या एसओजी के इन हटे कट्टे जवानों की हिरासत से भाग सकता है…. लेकिन सूत्र बता रहे है कि आरोपी की गिरफ्तारी ईद के बाद होनी तय है सूत्रों की माने तो ये भी बताया जा रहा है
कि ईद मनाने की सेटिंग की एवज में मोती वसूली की गयी है और ईमानदार कप्तान को गलत सुचना दी गयी है कि आरोपी भाग गया है बहरहाल मामले में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा
अब सवाल यह उठता है कि अगर एसओजी की हिरासत से यह आरोपी स्मैक तस्कर फरार हो गया तो एसएसपी ने इस पूरे मामले में एसओजी टीम के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की…. और आखिरकार इतने दिन तक इस पूरे मामले को क्यों दबाया गया
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
