क्या बाबा रामदेव बना पाएंगे नया “वर्ल्ड रिकॉर्ड”

Share your love

योग गुरु बाबा रामदेव इस बार 21जून को विश्व योग दिवस पर एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहे है बाबा रामदेव इस बार हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा किनारे हजारों लोगों के साथ योग करेंगे और इस योग के कार्यक्रम में देश के कई मंत्री उत्तराखंड की राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई फिल्मी हस्तियों को इस योग के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा और इस कार्यक्रम को अद्भुत बनाने के लिए बाबा रामदेव खुद कमान संभालेंगे योग दिवस के इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव हरिद्वार की जनता को इस योग के कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए पैदल रिक्शा में और साइकिल के माध्यम से लोगों के घर घर जाकर इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देंगे

बाबा रामदेव इस बार योग दिवस के कार्यक्रम को अद्भुत बनाने में जुट गए हैं और बाबा रामदेव के साथ हरिद्वार हर की पौड़ी को संचालित करने वाली संस्था गंगा सभा भी इस योग दिवस को सफल बनाने में बाबा रामदेव के साथ कार्यक्रम में भागीदार बनेगी
बाबा रामदेव का कहना है कि इस बार योग दिवस का कार्यक्रम हरकी पौड़ी रखा गया है इस कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों,उत्तराखंड की राज्यपाल और कई फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है उंन्होने कहा कि इस बार का योग दिवस का कार्यक्रम अपने आप मे अदभुत होगा क्योंकि योग सब रोगों से मुक्ति देता है तो वही मां गंगा सभी लोगों को मोक्ष देती है इन दोनों का संगम इस योग दिवस को अद्भुत बनाएगा हरिद्वार के योग दिवस में कई रिकॉर्ड बनाए जाएंगे सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो यही है कि हर की पैड़ी पर सबसे बड़ा योग का अनुष्ठान होगा

मोदी सरकार द्वारा योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनवाने के बाद से ही बाबा रामदेव हर साल योग दिवस पर देश के कई हिस्सों में योग दिवस में कई रिकॉर्ड बनाते आए हैं मगर इस बार बाबा रामदेव अपनी कर्मभूमि हरिद्वार मैं योग दिवस पर कई कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं यह हरिद्वार के लिए भी गौरव की बात है कि हरिद्वार मां गंगा के तट पर आयोजित किया जा रहा इस कार्यक्रम के माध्यम से देश और विदेश में एक संदेश जाएगा कि योग शरीर के रोगों को दूर करता है तो मां गंगा सभी लोगों को मोक्ष दिलाती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *