प्रेमिका को कार की छत पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल
Share your love
एक कपल का अजीबोगरीब ट्रस्ट टेस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दूसरे पर भरोसा दिखाने के लिए कपल ने चलती गाड़ी पर स्टंट किया। इस दौरान बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को कार की छत पर बांधकर पूरे शहर में घुमामा। इस दौरान इसका एक हाथ भी हथकड़ी से गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा रहा।
जानकारी के अनुसार, रूस निवासी सर्गेई कोसेन्को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने खुद ही इस अजीब ट्रस्ट टेस्ट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंफ्लुएंसर चलती कार की छत पर एक लड़की को बांधकर घुमा रहा है। कार जैसे ही लोगों के बीच से गुजरती है, सब उसे देखते रह जाते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CSCziXcCfXh/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भरोसा जताने का ये तरीका जानलेवा साबित हो सकता है। वीडियो में दिख रहा है सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर मॉस्को की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा है। लड़की को छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था, ताकि उसके गिरने की कोई आशंका न रहे। कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे।
मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने सर्गेई कोसेन्को पर कार्रवाई करते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
