देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल कांवड़ यात्रा को रद करने का फैसला लिया है। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री खुद मीडिया को इस संबंध में जानकारी देंगे।
बता दें कि बीते दिनों पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड का विषय नहीं। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व मध्यप्रदेश आदि राज्य शामिल हैं। यह श्रद्धा व आस्था से जुड़ा आयोजन है। यह ध्यान रखना होगा कि कोरोना न बढ़े। ऐसा न हो कि कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं के जानमाल को खतरा हो।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
