डेब्यू मैच में उत्तराखंड की स्नेह राणा ने रचा इतिहास, वीरेंद्र सहवाग ने बोल दी ये बात…!
Share your love
देहरादून: ब्रिस्टल में भारत और इंग्लेंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच में देहरादून की बेटी स्नेह राणा ने गेंदबाज़ी के बाद बैटिंग में भी जलवा दिखाया। उन्होंने भारत को हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई और इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट ड्रॉ करा दिया।
फॉलोऑन खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए स्नेह ने 154 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली, जिसके चलते इंग्लैंड के हाथ से जीत फिसल गई। भारत ने पहली पारी में 231 तो दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 344 रन बनाए।27 वर्षीय स्नेह राणा ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करने से पहले गेंदबाजी में कमाल किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद पहली पारी 9 विकेट पर 396 बनाकर घोषित की थी, जिसमें स्नेह ने चार विकेट चटकाए। वह एकमात्र टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाजी रहीं।
वही स्नेह राणा की पारी से खुद वीरेंद्र सहवाग खुश हुए हैं। सहवाग ने इस पारी को महानतम पारी बताया है। देहरादून की स्नेह राणा ने जो कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर किया है, उसकी तारीफ के पुल पूरी दुनिया बांध रही है। लिहाजा स्नेह के पहली पारी में चार विकेट, फिर फॉलो ऑन मिलने के बाद 80 रनों की नाबाद पारी ने भारत को मैच हारने से बचा लिया। इसी के साथ इंग्लैंड का भारत को अपनी धरती पर पहले टेस्ट हराने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
Sneh Rana ,take a bow.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 19, 2021
Could be one of the great match-saving innings #INDWvsENGW
स्नेह राणा ने पांच साल बाद क्रिकेट में वापसी की है। ऐसा देख कर लगता नहीं कि वे पांच साल क्रिकेट से दूर थीं। जब फ़ॉलो ऑन में भारत की पारी लड़खड़ाने लगी थी तो उन्होंने तानिया भाटिया के साथ नौंवें विकेट के लिए 104 नाबाद रन जोड़े। इस पारी पर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर स्नेह राणा की तारीफ की। साथ ही लिखा कि ये आजतक की सबसे महान पारियों में से एक है।
बता दें कि ब्रिस्टल में खेला जा रहा इकलौता मैच तब भारत के हाथ से फिसलने लगा जब भारत को दूसरी पारी में ऑल आउट करने के बाद इंग्लैंड ने फॉलो ऑन खिला दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जिसमें स्नेह राणा ने चार और दीप्ती शर्मा ने तीन विकेट झटके थे। भारत की पहली पारी 231 रनों पर सिमटी मगर शफाली वर्मा की 96 रनों की और स्मृति मंधाना की 78 रनों की पारी बेहतरीन रही।
इसके बाद भारत की दूसरी पारी में शफाली ने एक बार फिर 63 रनों की पारी खेली। दीप्ती ने 54 रन बनाए और स्नेह व तानिया ने क्रमानुसार 80 नाबाद व 44 नाबाद रन बनाए। इस तरह से भारत ने ऐसा मैच बचा लिया जिसकी उम्मीद सब छोड़ चुके थे। स्नेह के रिकॉर्ड्स के अलावा शफाली वर्मा भारत के लिए पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है। उन्होंने सी कौल के 26 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
