नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर की बेरहमी से की पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

Share your love

रुड़की: रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहेरा रोड पर क्लिनिक से घर लौट रहे डॉक्टर पर बाईक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया हैं। डॉक्टर के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि रुड़की से सटे रामपुर दांडी में डॉक्टर अनीस का क्लिनिक हैं, जिससे वो अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।डॉक्टर अनीस रात में 11 बजे के करीब क्लिनिक बन्द कर साइकिल पर सवार होकर घर लौटने लगे तो घर के नजदीक ही घात लगाए बैठे बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर पर लाठी डंडो से हमला कर दिया जिसके बाद काफी चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जँहा बदमाश लोगों की भीड़ आता देख मौके से फरार हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। वही पीड़ित डॉक्टर का परिवार दहशत में है पीड़ित डॉक्टर के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.