सपा MP आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट करने की तैयारी

Share your love

उत्तर प्रदेश में रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई है। आजम खान की रिपोर्ट बीते 1 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी आजम खान को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम खान को ले जाने के लिए एंबुलेंस और स्कॉट तैयार है।

मौके पर एएसपी, एसडीएम सदर सहित सीओ सिटी जिला कारागार पर मौजूद है।पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं। सीतापुर जेल प्रशासन ने दो दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था। कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.