इजरायली दूतावास ब्लास्ट: मौके से मिला एंबेसी का पता लिखा लिफाफा, बम बनाने में इस्तेमाल बॉल-बेयरिंग
Share your love
नई दिल्ली: दिल्ली के लुटियंस इलाके में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम मामूली आईईडी विस्फोट के बाद हडकंप मच गया। सूत्रों के अनुसार विस्फोट स्थल से एक लिफाफा बरामद हुआ है जिस पर इजरायली दूतावास का पता लिखा है। सूत्रों ने हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इसके अलावा मौके से कुछ बॉल-बेयरिंग भी मिले हैं जिनका इस्तेमाल बम बनाने में किया गया था।
सूत्रों ने कहा कि विस्फोट स्थल से एक लिफाफा बरामद हुआ है। इससे पहले दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि अति-सुरक्षित इलाके में हुए धमाके में कुछ कारों के शीशें टूटे हैं और शुरुआती जांच में लग रहा है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिए यह शरारत की है। हालांकि, इजरायल इसे आतंकी हमले के रूप में देख रहा है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाका मामले की जांच कर रही है। धमाका उस समय समय हुआ जब वहां से महज डेढ़-दो किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन के तौर पर होने वाला ‘बीटिंग रीट्रीट’ कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, ‘बहुत ही कम क्षमता का आईईडी विस्फोट हुआ है… घटना में न तो कोई व्यक्ति हताहत हुआ है और नजदीक में खड़ी तीन कारों के शीशों को छोड़कर किसी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।’
गमले में लगाया गया था बम
सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दूतावास के बाहर एपीजे अब्दुल कलाम रोड के बीच में लगे एक गमले में बम लगाया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने भी धटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया ताकि इलाके में और बम लगे होने के बारे में पता लगाया जा सके। फरेंसिक एक्सपर्ट ने भी ब्लास्ट वाली जगह का दौरा किया।
सूत्रों ने कहा कि आसपास की घास और मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए एकत्र किया गया है। कुछ धातुओं को भी एकत्र किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी जुटाने के वास्ते आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाज से फोन पर बात कर उन्हें इजरायल के राजयनिकों और उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
