सीओ सिटी शेखर सुयाल के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आदद खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

प्रभावी गस्त व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के संबंध में अवगत कराया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 23 दिसम्बर को शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति बैजू साहनी पुत्र शम्भु साहनी निवासी- बिंदाल बस्ती खुडबुडा उम्र- 29 वर्ष को एक अदद अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.