पौड़ी: हनुमान मंदिर के पुजारी पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Share your love

पौड़ी: पौड़ी के पाबौ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले चिपलघाट हनुमान मंदिर के पुजारी पर कल देर रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मन्दिर पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

चिपल घाट स्थित हनुमान मंदिर पिछले कई सालों से विवादों में रहा है, इससे पहले 2016 में इस मंदिर में रहने वाली एक माई की हत्या मंदिर परिसर में कर दी गई थी। जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है। इसके बाद देर रात हुई मंदिर पुजारी के साथ कि धटना से यह मंदिर फिर से सुर्खियों में आ गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.