11 नवंबर राशिफल: जानिए क्या बोलते हैं आज आपके सितारे
Share your love
मेष: आज का दिन दूसरों के लिए भागदौड़ करने और दूसरों का काम पूरा करने में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ खास परिवर्तन आज हो सकते हैं और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। आपके साथी यह सब देखकर परेशान हो सकते हैं। किन्तु आप अपने अच्छे व्यवहार से सबको खुश कर लेंगे। रात में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ: आज का दिन परिजनों के साथ आपका सुख से बीतेगा और कार्य पूर्ण होते रहेंगे। दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आज आपको सेहत का खास ख्याल रखने कह जरूरत है। शाम के वक्त किसी चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से घर का माहौल हंसी और मस्ती में बदल सकता है। रात में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा और प्रसन्नता में भी इजाफा होगा।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा और आपको पिता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रभार प्राप्त हो सकता है। आज के दिन आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहनों के प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। महान पुरुषों का दर्शन करने से मनोबल बढ़ेगा और मन की इच्छाएं पूर्ण होंगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
कर्क: आज के दिन ग्रहों की स्थिति आपकी राशि के अनुकूल होने से आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। आज आपके बिजनस से जुड़े कुछ प्रॉजेक्ट वापस शुरू हो सकते हैं। योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेना आपको भारी पड़ सकता है। सांयकाल से देर रात तक देवदर्शन का लाभ लें।
सिंह: आज का दिन आपके लिए खास है और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने का दिन है। आज आप संतान के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में बिजी हो सकते हैं। मगर कोई भी फैसला काफी सोचसमझकर लेने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद पड़ सकती है और नेत्रविकार हो सकता है। सांयकाल से लेकर रात का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।
कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छे फल देने वाला साबित होगा और मन के मुताबिक आपके कार्य होने से हर्ष होगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से आपके मन में एक प्रकार का संतुष्टि का भाव रहेगा। साथ ही यह भी संभव है कि आप प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बनेंगे। दांपत्य जीवन में आपके सुखद स्थिति रहेगी।
तुला: आज का दिन छात्रों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता से आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपकी सेहत गिर सकती है और आपको मौसम का विपरीत प्रभाव झेलना पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा के योग हैं और आपको लाभ होगा।
वृश्चिक: आज के दिन ग्रहों के शुभ फलों के साथ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको मनपंसद कार्य भी करने को मिलेंगे। यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपका नुकसान हो सकता है और आपकी छवि खराब हो सकती है। शाम के वक्त प्रियजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।
धनु: आज के दिन काफी धन खर्च करने और घर की चीजों को खरीदने के मूड में दिख रहे हैं। सांसारिक सुख और भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आज दिन में आपको सरकारी कार्यों में फंसना पड़ सकता है, जिसमें अन्ततः आपकी विजय होगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र असफल हो जाएंगे।
मकर: आज दिन बिजनस और रुपये-पैसों के मामले में आपका अच्छा बीतेगा और भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा। व्यवसाय में परिवर्तन की कुछ योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम के वक्त यात्रा के संयोग बन सकते हैं और इनमें आपको लाभ भी होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए कठिनाई भरा हो सकता है। मौसम के विपरीत असर के कारण शरीर में आलस्य बढ़ सकता है और पूरा शरीर टूटा सा महसूस होगा। शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। संपत्ति को खरीदने बेचने से पहले सारे वैधानिक पहलुओं को जांच लें। शाम के वक्त पत्नी और माता के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।
मीन: आज का दिन आपके लिए शुभ है और वैवाहिक जीवन में आनंद की वृद्धि होगी। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
