पार्ट 1: प्राधिकरण एक्शन मोड़ में… नहीं बक्शे जायेंगे प्राधिकरण को चुना लगाने वाले…
Share your love
छात्रों को नियम कानून का पाठ पढ़ाने वाले जेसीज स्कूल प्रबंधक ने अवैध रूप से स्कूल परिसर में तीसरी मंजिल का करवा दिया निर्माण
जिला विकास प्राधिकरण ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश
रुद्रपुर: स्कूल में छात्र-छात्राओं को नियम कानून का पाठ पढ़ाने वाले रुद्रपुर के गंगापुर रोड पर स्थित नामचीन जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन इन दिनों खुद नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है। दरअसल जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से स्कूल परिसर में तीसरी मंजिल का निर्माण करवा दिया।
जबकि सूत्रों के अनुसार जेसीज पब्लिक स्कूल की बुनियाद तीसरी मंजिल के हिसाब से मजबूत नहीं है और जानकारों का यह भी कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में नियम कानूनों को ताक पर रखकर बिना प्राधिकरण में नक्शा पास कराए तीसरी मंजिल में कई कक्षाओं का निर्माण कर छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम भी किया है।

जिला विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए जेसीज पब्लिक स्कूल में अवैध रूप से तीसरी मंजिल खड़ी करने के मामले को लेकर जब हमने जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से लोकजन टुडे कुमाऊ प्रभारी राजीव चावला ने बात की तो उन्होंने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन की तरफ से जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में किसी प्रकार का कोई नक्शा पास कराने का आवेदन अथवा स्कूल में तीसरी मंजिल बनाने से संबंधित नक्शे को पास कराने का आवेदन नहीं किया गया है। साथ ही बंशीधर तिवारी ने यह भी साफ कहा कि इस पूरे मामले की हम जांच करवा रहे हैं और जांच के बाद जरूरत पड़ने पर स्कूल में अवैध रूप से बनी तीसरी मंजिल की इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर अवैध रूप से स्कूल परिसर में स्कूल प्रबंधक द्वारा जिस तीसरी मंजिल इमारत का निर्माण किया गया है अगर भविष्य में कभी वह इमारत गिर गई तो उसके बाद होने वाली जनहानि की जिम्मेदारी किसकी होगी?

वहीं सूत्रों की मानें तो जिला विकास प्राधिकरण की ओर से थाना ट्रांजिन्ट कैंप में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर भी पूर्व में दी गई है। वह इस पूरे मामले में जेसीज पब्लिक स्कूल के प्रबंधन से जब लोकजन टुडे ने बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा। जब भी जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन हमें अपना पक्ष बताएगा लोकजन टुडे उसे भी प्रमुखता से लिखेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
