भारतीय जनता पार्टी के नेता की गोली मारकर हुई हत्या

Share your love

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता डीके गुप्ता की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता पर यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी दुकान बंद करके निकल रहे थे। पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, BJP मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता पर बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम किया। फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात बीजेपी नेता डीके गुप्ता की बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक डीके गुप्ता बीजेपी नेता थे।

पटेल ने संवाददाताओं को बताया, “डीके गुप्ता अपनी दुकान बंद करके जा रहे थे उसी वक्त बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।” पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिजनों ने पीड़ित की जान बचाने के लिए उन्हें आगरा ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पटेल ने कहा, परिवारवालों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिनका पीड़ित के साथ विवाद चल रहा था। हम मामले की जांच करेंगे और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *