वीडियो: यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन

Share your love

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण वैकल्पिक मार्ग पर भी खतरा बना हुआ है। शनिवार शाम को भूस्खलन के दौरान कई यात्री बाल-बाल बचे।

यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर शनिवार की देर शाम जबरदस्त भूस्खलन हुआ। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों और तीर्थपुरोहितों ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि अब भी पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही में खतरा बना हुआ है।

https://youtu.be/EUMUkx6Nojk


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *