आपको बता दें कि बीती 19 सितंबर को देर रात भूमाफिया अवतार सिंह तारु ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काशीपुर रोड पर मौजूद पाम ग्रीन बिल्डर के मार्केटिंग कार्यालय को गिरा दिया था और कार्यालय में रखा हुआ सामान भी गाड़ियों में भरकर ले गए थे। जिसके बाद बिल्डर प्रिया शर्मा ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अवतार सिंह तारू को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने साहब सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर: काशीपुर रोड स्थित बिल्डर प्रिया शर्मा का मार्केटिंग कार्यालय गिराने के आरोपी अवतार सिंह और साहब सिंह को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिसकी जानकारी रुद्रपुर कोतवाल नित्यानंद पंत के द्वारा दी गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
