खंडहर मकान में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट : वीर वालिया

सहारनपुर: कोतवाली देवबंद पुलिस ने नूरपुर गांव के निकट खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। एक को मौके से गिरफ्तार किया गया और भारी बरामदगी भी हुई।

एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एक सूचना पर इंस्पेक्टर देवबंद अशोक सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर नूरपुर मार्ग स्थित खंडहरनुमा मकान की घेराबंदी कर छापामारी की गई तो भीतर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से एक को गिरफ्तार किया गया। जिसका अपराधिक इतिहास भी है और भारी संख्या में बने अधबने तमंचे व अन्य सामान भी कब्जे में लिया गया है।

इसकी हुई गिरफ्तारी

राशिद पुत्र आबिद निवासी शहाबुद्दीन मार्ग थाना नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर।

तीन-चार हजार में बेचता है तमंचे

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह काफी समय से यह अवैध काम कर रहा है और 3 से 4 हजार में लोगों को बेचता है। पुलिस के मुताबिक इसका पहले से अपराधिक इतिहास है और जनपद मुजफ्फरनगर के कई थानों से पहले भी जेल भेजा जा चुका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *