बड़ी खबर: मुंबई के गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में 35 लोगों के फसने की आशंका

Share your love

मुंबई के पास स्थित भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में 3 मंजिला इमारत गिर गई है। सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक जीलानी नामक इमारत के मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। दमकल विभाग राहत कार्य मे जुटा है। एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। 20 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है। अभी भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

एनडीआरएफ की एक टीम ने एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में आठ लोगों ने जान गंवाई है। पांच और लोगों को रेस्क्यू किया गया है। एनडीआरएफ के मुताबिक ठाणे नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग सुबह 4 बजे भिवंडी में एक G + 3 इमारत गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा बचाए गए 20 व्यक्तियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।आरआरसी मुंबई से टीम 5 बजे घटना स्थल पर पहुंची।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *