कोरोना के नए मामलों में भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, दूसरे दिन बड़े सबसे ज्यादा केस

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से कई देश पीछे छूटते जा रहे हैं। दो दिनों से देश में अमेरिका से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

बीते 24 घंटे में भारत में 50 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में यह संख्या 48 हजार के आसपास रही। कोरोना से जुड़े दुनियाभर के देशों के आंकड़े जुटाने वाली वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 50,629 नए मामले सामने आए। इस दौरान देश में 810 लोगों की और मौत हो गई। मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 38,971 पहुंच गया है। अमेरिका में इसी दौरान 48,622 मामले सामने आए और 568 लोगों की जान गई। हालांकि, अमेरिका में कुल मौतों की संख्या भारत के मुकाबले कहीं अधिक है। अमेरिका में अब तक 158,929 लोगों की जान गई है।

भारत में अब तक 18 लाख के पार कुल मामले
भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले सोमवार सुबह 18 लाख के पार पहुंच गए। इस समय देश में 1,855,331 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा, 38,971 लोगों की जान गई है। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का दावा है कि चिंता की ज्यादा बात इसलिए नहीं है क्योंकि भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 1,230,440 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,862,174 पहुंच चुका है, जिसमें से 2,446,798 ठीक हुए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *