प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को पौड़ी के होम स्टे का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर
Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती
पौड़ी: पौड़ी के प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को पौड़ी के होम स्टे का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से उनको यह जिम्मेदारी दी गयी है कि पौड़ी आने वाले पर्यटकों को पैकेज के रूप में घुमाएंगे, साथ ही एक होमस्टे वह स्वयं होस्ट करेगे। जो भी पर्यटक पौड़ी पहुंचेंगे उन्हें अपने जीवन के अनुभव को भी साझा करेंगे। ताकि पौड़ी के साथ-साथ उनके जीवन के अनुभव की जानकारी भी उन्हें मिल सके।
प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल ने बताया कि पर्यटन नगरी पौड़ी लंबे समय से पर्यटकों का इंतजार कर रही है। वहीं चार धाम यात्रा से दूर होने के चलते अब जिला प्रशासन स्वयं अपने स्तर पर यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए उन्हें भी होमस्टे का ब्रांड एंबेसडर बनाया है, अब जिला प्रशासन के साथ मिलकर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और उन्हें एक पैकेज के रूप में विभिन्न रोमांच से जुड़ी बातें भी बताई जाएंगी। पौड़ी में आने वाले सभी पर्यटकों को पहाड़ी शैली से बने होमस्टे में ठहराया जाएगा और पहाड़ी व्यंजन भी उनको प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही उनके मनोरंजन के लिए यहां पर उन्हें साइकिलिंग ट्रैकिंग और हॉर्स राइडिंग भी कराई जाएगी। इसके साथ ही लेपर्ड सफारी भी करवाई जाएगी।
जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पौड़ी के प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल उत्तराखंड के आदमखोर गुलदारों के आतंक से लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 37 गुलदारों को मार गिराया है और 6 गुलदारों को पकड़वाने का काम किया है। आने वाले समय में जितने भी पर्यटक पौड़ी आएंगे उन्हें पौड़ी के होमस्टे में ठहराते हुए एक पैकेज दिया जाएगा। जिसमें साइकिलिंग ट्रैकिंग के साथ-साथ लेपर्ड सफारी भी करवाई जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
