कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 55 हजार केस आए सामने

Share your love

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी रफ्तार और भी ज्यादा डरावनी हो गई है। कोरोना वायरस ने शुक्रवार को एक दिन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक दिन में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 55 हजार पार कर गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस का एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 मामले आने से देश में कोरोना के कुल मामले 16 लाख पार कर 16,38,871 हो गए।

कोरोना वायरस के कुल 16,38,871 मामले में एक्टिव केसों की संख्या 5,45,318 है। वहीं, अब तक 35,747 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, 10,57,806 पूरी तरह से कोरोना को मात दे चुके हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *