पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Share your love

रिपोर्ट: नितिन गर्ग/ सैयद मशकूर

सहारनपुर: पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों से नाराज कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नगराध्यक्ष ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन दिया।

उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम सीमा पर है। हर आदमी त्रस्त है डीज़ल और पेट्रोल के भाव दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी हर जगह ज्ञापन दे रही है और हम कांग्रेसी यह मांग करते हैं डीजल और पेट्रोल के दाम वापस लिए जाएं। अगर उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वह धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

वहीं काग्रेस के ज़िला सचिव अब्दुल कादिर त्यागी ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की जो बेतहाशा वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। हम उसका विरोध करते हैं। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि डीजल और पेट्रोल पर जो वृद्धि हुई है उसे वापस लिया जाए। उन्होंने कहा अगर हमारी यह मांग पूरी नहीं होती तो हम आने वाले समय में प्रदर्शन करेंगे।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *