आतंकी इनपुट मिलने के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी

खुफिया विभाग को एक इनपुट मिला था कि कुछ आतंकी जम्मू कश्मीर से राजधानी दिल्ली में दाखिल हुए हैं जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी है विशेष रुप से बात करें पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर और देवबंद की तो यहां पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है सहारनपुर मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर के एसएसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं डीआईजी ने तीनों जिलों के एसएसपी को कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ सा रेलवे स्टेशन रोडवेज व मुख्य बाजारों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षा बढ़ाई जाए इसके अलावा जो भी संदिग्ध लोग देखे जा रहे हैं उनकी पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाए

https://youtu.be/IjANcZ634e4

देवबंद में भी विशेष निगरानी की बात कही जा रही है गौरतलब है कि इससे पहले भी सहारनपुर का देवबंद कई बार आतंकी कनेक्शन को लेकर खुफिया विभाग के निशाने पर रहा है जिसके बाद अब एक बार फिर जैसे ही आतंकियों के दिल्ली में दाखिल होने का इनपुट मिला उस को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पंजाब की सीमा से सटे इन तीनों जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है पुलिस लगातार संदीप लोग की चेकिंग यहां पर कर रही है इसके अलावा कहीं जगह ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *