मेयर संजीव वालिया ने बलिदान दिवस पर किया डाॅ.मुखर्जी का भावपूर्ण स्मरण

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: मेयर संजीव वालिया ने लाॅकडाउन नियमों का पालन करते हुए कुछ चुनींदा लोगों के साथ अपने निवास पर ही प्रख्यात शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय संविधान सभा के सदस्य व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया और उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मेयर वालिया ने डाॅ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ऐसे पहले व्यक्ति थे, जो 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्व विद्यालय के कुलपति बने। वह मानवता के उपासक और राष्ट्रीय हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहे। वे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते थे। उन्होंने सबसे पहले संसद में कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने की मांग की थी।

उन्होंने 1952 में जम्मू की एक रैली में अपने इस संकल्प को दोहराया भी था। वे बिना परमिट लिए 1953 में जम्मू कश्मीर की यात्रा पर गये। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबंद कर दिया गया और 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मेयर वालिया ने कहा डाॅ.मुखर्जी का देश के निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति त्याग व बलिदान सदैव याद किया जायेगा और देश उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने भारतीय जनसंघ जैसी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी की स्थापना कर देश में राष्ट्रवाद की अलख जगायी। इस दौरान अंकित राणा कोटि, प्रवीण जैन,बाॅबी व सोनिया वालिया आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *