लॉक ऑन में खुला पौड़ी बाजार,प्रशासन सचेत

Share your love

संवाददाता–मुकेश बछेती

पौड़ी| लॉक ऑन-1 के तहत आज पूरे प्रदेश भर में सभी धार्मिक स्थानों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट को भी आज से खोल दिया गया है, होटल, रेस्टोरेंटे और धार्मिक स्थलों होने के भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सोसल डिस्टेंसिंग बनाए रखना के लिए सचेत हो गया है|

https://youtu.be/eZ0dqkzEy6U

जिलाधिकारी पौड़ी धिराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि अपने घरों से बाहर आने वाले लोगों को पहले खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर बाजारों का रुख करना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को मास्क और सेनेटाइजर का नियमित रूप से प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने के लिए काम किया जा रहा है, जिससे लोग कोरोना संक्रमण की पूर्ण जानकारी रख सके और स्वता ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी उपजिलाधिकारी को सोसल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए निर्देशित कर दिया गया है, इसके साथ ही धारी देवी और सिद्धबली जैसे मंदिरों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वता ही सोचना चाहिए कि यह सब उनके लिए किया जा रहा है अतः उन्हें खुद ओर अपने परिवार के लिए इसका पालन करना चाहिए।सोशल


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *