पौड़ी में एनजीटी के नियमों को जमकर उड़ाया जा रहा मखौल!

मुकेश बछेती, पौड़ी

जनपद मुख्यालय में एनजीटी के नियमों को जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। पालिका की ओर से एमआईसी गदेरे पर एकत्र किए कूड़े पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। जिसके धुंए से समीपवर्ती क्षेत्र के लोग खासे परेशान रहे हो रहे है,पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कूड़े पर आग लगाए जाने की सूचना फायर सर्विस को दे दी गई थी।

https://youtu.be/n93lfpupLxQ

पालिका इस स्थान पर वर्षो से शहर का कूड़ा एकत्र करती रही है। हालांकि यहां कूड़ा एकत्र किए जाने पर समीपवर्ती गांव के ग्रामीण व मोहल्लेवासी कई बार विरोध भी जता चुके हैं। लेकिन पालिका के पास ट्रंचिंग ग्राउंड न होने के कारण पालिका यहीं पूरे शहर का कूड़ा फैंकती रही है।नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पौड़ी में ट्रंचिंग ग्राउंड समस्या लम्बे समय से रही है हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फॉरेस्ट की जमीन में विशेष परिस्थितियों पर टेस्टिंग ग्राउंड बनाने की अनुमति उन्हें मिल गई है, जिसके लिए शासन स्तर पर काम किया जा रहा है उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस भूमि में टचिंग ग्राउंड की स्थापना कर दी जाएगी। जिससे पौड़ी वासियों की सबसे बड़ी कूड़े की समस्या का निस्तारण भी हो जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि नई जमीन खोजने के लिए नगरपालिका को कह दिया गया है जिस पर टीचिंग ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी पौड़ी में बताया कि पूर्व में भी नगरपालिका ने एक जमीन खोजी थी जिसपर एन जी टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी, मगर अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग की भूमि में ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने की व्यवस्था की जा रही है, स्थानीय लोगों ने भी एमआईसी गदेरे में कूड़े फेकने जाने पर आक्रोश जाहिर किया है उन्होंने नगरपालिका को भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए कोई अन्य जगह नहीं खोजी गई,तो ये सभी ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। उन्होंने इसे एनजीटी के नियमों को अभी इसे उल्लंघन करार दिया ।उन्होंने उम्मीद जताई है कि नगरपालिका अध्यक्ष जल्दी ही इस बात का संज्ञान लेंगे और इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *