देखिये वीडियो: यूपी के विधायक के काफिले को बद्रीनाथ केदारनाथ जाने की अनुमति वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल,लॉक डाउन में भी आम के आम और खास के लिए खास व्यवस्थाएं खड़े कर रहा कई सवाल…

Share your love

उत्तराखंड…
यूपी के महराजगंज सीट से दबंग विधायक अमनमणि त्रिपाठी के बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए मिली अनुमति पर कई सवाल खड़े हो रहे है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र उत्तराखंड शासन के एसीएस ओम प्रकाश की तरफ से जारी किया गया है जिसमें उनके द्वारा विधायक के 11 लोग,7 दिन और तीन गाड़ियों के काफिले को बद्रीनाथ,केदारनाथ जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे और हैरानी की बात है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा भी तब बिना सोचे समझे लॉक डाउन की स्थिति में अनुमति दे दी गई जब लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन आम जनता पर मुकदमे तक दर्ज कर रहा है जबकि इस अनुमति में जो कारण बताए गए है वो किसी के भी गले ही नही उतर रहे है आपको जानकारी होगी कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी के पिता का बीते दिनों ही स्वर्गवास हुआ था जिनके पितृकार्य का हवाला देते हुए विधायक अमनमणि त्रिपाठी को बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई जबकि पितृकार्य परिजनों के द्वारा ही संपन्न किया जाता है इस बात से सभी भली भांति अवगत है बावजूद लॉक डाउन में विधायक सहित 11 लोगों को आने जाने की अनुमति दी गई हालांकि यही अनुमति अगर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने पर दी जाती तो सायद इतने सवाल खड़े नही होते,वही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एसीएस और प्रशासन के पत्र पर कोई संतोषजनक जवाब जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से नही आया है

https://youtu.be/sD0bUH8YcAE

https://youtu.be/sD0bUH8YcAE


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *