बड़ा सवाल आखिर NH 74 का गुनेहगार कौन..आईएएस पंकज पांडेय बहाल
Share your love

लोकजन टुडे: अभिषेक सिन्हा: देहरादून:-आखिर मामला क्या है पहले चोर कह कर पद से हटा दो फिर धीरे से बहाल कर दो भाई ये माजरा समझ से परे है खैर खबर बड़ी तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ठीक वैसे ही जैसे साहब की निलंबन की हुई थी उस समय सरकार की बड़ी कार्यवाही मन जा रहा था लेकिन क्या आज इस कार्यवाही से सरकार की उपलब्धि माना जाएगा समझ से परे है बहरहाल साहब तो बहाल हो गए अब चाहे कुछ भी हुआ हो खबर के अनुसार प्रदेश के चर्चित एनएच-74 मुआवजा घोटाले में निलंबित चल रहे आईएएस पंकज कुमार पांडे को सरकार ने बहाल कर दिया है। चुनाव आचार संहिता के दौरान त्रिवेंद्र रावत सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाने का बात कही गई है लेकिन मुखिया जी ने कैसे कर दिया बहाल जब डबल इंजन की सरकार ने ही दोषी माना था अगर बहाली भी देनी थी तो अचार संहिता में ही क्यों.. इस बात पर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है कोई सेटिंग बोलता है और कोई साहब के बड़े रिश्ते वाले की सिफारिश काम आ गयी कहता सुना जा सकता है लेकिन यंहा त्रिवेन्दर सरकार की भी काफी किरकरी तो जरूर हुई है जिल्ले इलाही ये आपने कैसा फैसला सुना दिया शायद आप भूल गए आप ही तो थे जिसने तुरत कार्यवाही की थी चलिए कोई बात नहीं आप प्रदेश के राजा है
सोचना आपको है करना आपको है लेकिन अगर ये अफसर दोषी नहीं था तो वाकई में अफसर के साथ बहुत ही बुरा हुआ न जाने किस जन्म का पाप भोगना पड़ा कितनी बेइजत्ती हुई कही मुंह दिखने लायक नहीं छोड़ा था डबल इंजन के फैसले ने.. एक नजदीकी सूत्र तो ये भी बताता है कि साहब ने तो शादी विवाह समाहरोह में जाने से परहेज कर लिया था आस पड़ोस के लोग भी साहब की शानो शौकत को देखकर बाते बनाने लग गए थे अब उन्हें थोड़े ही पता है की साहब इस कुर्सी को पाने के लिए कितनी मेहनत करके यंहा तक पहुंचे है लेकिन चकाचौंध की दुनिया से अब दुबारा मुलाकात हो गई जनाब की खबर अच्छी है लेकिन बेइजत्ती बहुत हुई इन साहब की मानो उस समय तो विपत्ति उड़ उड़ कर चिपट रही थी पांडेय जी के एक वाक्य तो मुझे भी याद आ रहा है वाकया उसी समय का है
जब कालिदास रोड पर अतिक्रमण का कार्य चल रहा था साहब की कोठी के सामने भी अतिक्रमण हुआ भी था लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि अतिक्रमण करने वालो ने साहब के घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया फिर क्या था सोशल मीडिया में इस खबर को ऐसा ताना था कि पूछिए मत अगले ही दिन साहब को सफाई भी देनी पड़ी और अतिक्रमण बुला कर करवाना पड़ा था चलिए अब एक बार फिर साहब दुबारा से बेटिंग करने पिच पर उतर रहे है हमारी तरफ से अग्रिम बधाई…

बताया ये भी जा रहा है कि NH-74 घोटाले मामले में निलंबित अधिकारी पंकज कुमार पांडेय फिलहाल बहाल हो गए हैं ।वह लगभग 6 महीने से निलंबित चले आ रहे थे। NH-74 मामले में IAS पंकज कुमार पांडेय और चंद्रेश यादव को निलंबित किया गया था। चंद्रेश यादव को पहले ही बहाल किया जा चुका है। अभी कुछ समय पहले ही एनएच-74 मुआवजा घोटाले में निलंबित चल रहे आईएएस पंकज कुमार पांडे ने अपना निलंबन समाप्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात भी की थी। हालांकि यह माना जा रहा था कि आमचुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आज सरकार ने आईएएस पंकज पांडे को बहाल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
