व्यवस्थाएं सुधारने को डीएम की छापेमारी जारी विभागों में मचा हड़कंप
Share your love
लोकजन टुडे:- तनुज वालिया:- हरिद्वार:- जिले में पटरी से उतरी सरकारी विभागों की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत की छापेमारी एक बार फिर शुरू हो गई है
डीएम ने आज रोशनाबाद स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र और सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने निर्देश दिया कि बायो मेडीकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किया जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ डाॅ0 प्रेमलाल को निर्देश दिया कि जनपद की समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सा केन्द्र में बायो मेडीकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किये जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि इसका पालन हो।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के प्रांगण में एक्सपायरी दवाईयों को जलाकर नष्ट करने का साक्ष्य देखकर नाराजगी व्यक्त की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर एवं स्टाॅक रूम का जायजा लिया। इसके पश्चात् सीएमओ ऑफिस में पहुंचकर वैक्सीन रूम में स्टाॅक रजिस्टर को चैक कर इसके वितरण की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त चिकित्सा केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों तथा एक्सपायरी डेट की जी जांच कर ली जाए। उन्होंने कहा कि एंटी रैबीज वैक्सीन प्रत्येक हाॅस्पिटल में रखवाने की कार्यवाही की जाए तथा एंटी स्नैक वैनम की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसका आॅनलाइन एवं आॅफलाइन स्टाॅक रखरखाव अपडेट रखा जाए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
