भीम आर्मी एकता मिशन के द्वारा भारत बंद के एलान का रुड़की में कितना दिखा असर

Share your love

LokJan Today(रूड़की): एनआरसी और कैब के विरोध में भीम आर्मी के भारत बंद के दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली हरिद्वार हाईवे को जाम करने का प्रयास भी प्रदर्शनकारियों द्वारा किया गया लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोड से हटा दिया और पुलिस प्रशासन के सामने भीम ये की एक न चली। वही भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भीम आर्मी एवं अन्य संगठनों ने एनआरसी और कैब के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था इसके तहत आज सुबह से ही भीम आर्मी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से टोली बनाकर दिल्ली हरिद्वार रोड स्थित सेवंथ डे स्कूल के पास एखट्ठा होना शुरू हुए।

यहां पर कार्यकर्ताओं ने हाईवे को जाम करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस वालों ने मौके से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। वही फिर प्रदर्शनकारी एकत्र होकर गोल चौक के लिए रवाना हुए। गोल चौक पर एकत्र होकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नए नए कानून लाकर लोगों को परेशान करने काम कर रही है वहीं उत्तराखंड की राज्य सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जो कार्य किया है वह भी निंदनीय है। इसके बाद भीम आर्मी द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान हाइवे पर भारी जाम रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

वहीं एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने कहा कि भीम आर्मी के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने पूरी तैयारियां कर रखी थी जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा गया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *