मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आज तीसरी बार बैठेंगे अरविंद केजरीवाल…रामलीला मैदान में जुटेंगे एक लाख लोग
Share your love

अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ ही 6 अन्य विधायक मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम भी शपथ लेंगे।
शपथ समारोह के लिए रामलीला ग्राउंड मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इस समारोह में 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। समारोह से पहले अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्ली वालों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे।
केजरीवाल ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे। इनमें डॉक्टर, ऑटो चालक, ‘फरिश्ते योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले आम लोग, बस कंडक्टर, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। मोदी हालांकि रविवार को वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
