
हरिद्वार: नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के विरोध और समर्थन में रविवार को अलग-अलग संगठनों के प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए जिले के शहरी क्षेत्र हरिद्वार, रुड़की और लक्सर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही उपद्रवियों से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी जुटाया गया है।
माहौल खराब करने की आशंका पर 150 से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

वहीं इन सब के बावजूद हरिद्वार जनपद में जगह जगह प्रदर्शन हो ही रहा है।सीएए और एनआरसी के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन ज्वालापुर पुल जटवाड़ा पर पर हो रहा है। वही ऋषिकुल पर बजरंग दल और विहिप आदि हिन्दुवादी संगठन सीएए और एनआरसी के समर्थन में प्रदर्शन करते नज़र आ रहे है।
वहीं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, बेरिकेटिंग लगाकर सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए हैं।पुलिस आईजी गढ़वाल समेत पुलिस के आला अधिकारी खुद इनपर नज़र रखे हुए है।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
