कुलदीप रावत

नागरिक संशोधन बिल मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी सड़कों में उतरने का मन बना रही है हैरान मत होइए भारतीय जनता पार्टी इस बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरने जा रही है
भाजपा संगठन अब उत्तराखंड में नागरिक संशोधन बिल पर मैदान में उतरने जा रहा है.. संगठन ने बिल के समर्थन में आमजन के बीच जाकर इसके मकसद को बताने का निर्णय लिया है.देशभर में नागरिक संशोधन बिल पर विरोध जारी है..इस बीच जहां सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिशों में जुटी है तो वही भाजपा संगठन ने केंद्र सरकार के इस बिल के समर्थन पर मोर्चा खोल दिया है.. उत्तराखंड भाजपा संगठन इसके लिए प्रदेश भर में संगोष्ठी करने समेत आम लोगों को बिल पर जानकारी देगा.. हालांकि उत्तराखंड में नागरिक संशोधन बिल पर अब तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है लेकिन भाजपा संगठन नागरिक संशोधन बिल के विरोध को तेजी से बढ़ता देख देवभूमि में इसको लेकर आम लोगों को पहले ही जागरूक करने की कोशिश करेगी। भाजपा नेताओं का मानना है कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस मामले को राजनीतिक रुप देकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं और ऐसी स्थिति में भाजपा संगठन में अपनी केंद्र सरकार के पक्ष में खड़े होकर उसका बचाव करने का निर्णय ले लिया है… पार्टी इसके लिए रूपरेखा तैयार कर रही है ताकि प्रदेश के संवेदनशील जगहों पर सबसे पहले इस बिल को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
