सत्र में फिर विपक्ष का हंगामा!

कुलदीप रावत

विधानसभा सत्र की पांचवे दिन  हंगामे दार रहा

कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में गैलरी में धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

हरि प्रसाद टम्टा शिल्प कला केंद्र के कार्य को रोकने का है मामला

उपनेता करन मेहरा, हरीश धामी, मनोज रावत, आदेश चौहान बैठे धरने पर

जागेश्वर विधानसभा के गुरुड़ाबांज छेत्र में हो रहा है इस संस्थान का निर्माण

पर्वतीय क्षेत्र के परंपरागत शिल्प कला के उत्थान की योजना लटकी अधर में – कुंजवाल

गुरुड़ाबांज में चयनित भूमि के समलीकरण, मुख्य सड़क से संस्थान तक सड़क निर्माण, चहारदीवारी, बिजली पानी की लाइन बिछाने, भवन की बुनियाद डालने आदि काम हुए, पर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद संस्थान का काम आगे नहीं बढ़ सका- कुंजवाल

3 साल में सरकार ने निर्माण के लिए कुछ नहीं किया- कुंजवाल

36 करोड़ 60 लाख का बजट भी नहीं दे पाई सरकार- कुंजवाल

धौलादेवी विकासखंड के गुरुड़ाबांज में एक अरब रुपये की लागत से बन रहा है हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान

उत्तराखंड की परंपरागत शिल्पकला के उत्थान और सुदृढ़ीकरण के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करना है, ताकि राज्य की लुप्त होती शिल्पकला को अगली पीढ़ी के माध्यम से सुदृढ़ किया जा सके और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो- कुंजवाल

संस्थान में पर्वतीय क्षेत्र के पत्थर के परंपरागत शैली के भवन निर्माण, ताम्र शिल्प, पीतल उद्योग, बांस और रिंगाल की वस्तुओं का निर्माण, प्रशिक्षणों के माध्यम से उत्पादों का निर्माण और विपणन की व्यवस्था करना था- कुंजवाल

ग्रामीणों को स्थानीय उत्पादों के लिए कच्चे माल की भी व्यवस्था करनी को योजना थी- कुंजवाल

प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों के लिए इसी परिसर में हॉस्टल का निर्माण भी किया जाना है- कुंजवाल

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *