मारा गया गुलदार आदमखोर था या नहीं इस बात पर सस्पेंस

Share your love

कुलदीप रावत

 

वन विभाग की टीम ने आज श्रीनगर के जंगलों में एक गुलदार को मार गिराया है वन विभाग की टीम का दावा है कि यह गुलदार आदमखोर था कहा जा रहा है कि  इस गुलदार ने कुछ दिनों पूर्व ही इस  एक महिला पर जानलेवा हमला कर महिला को गंभीर घायल कर दिया था

घटना के बाद से वन विभाग की टीम शिकारी जॉय हुकिल के साथ बछेली गाँव में तैनात थी, शिकारी जॉय हॉकिल को आखिरकार गुलदार को मारने में सफलता मिल गयी है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि यह गुलदार नरभक्षी था या नहीं फिलहाल गुलदार को मारकर वन विभाग यह समझ कर संतुष्ट है कि आदमखोर गुलदार को मार गिराया है और वन विभाग कि इस संतुष्टि पर क्षेत्रवासी भी राहत की सांस ले रहे हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *