Exclusive Video सुनिए: नेपाल के रास्ते घुसपैठ की आशंका उत्तराखंड में अलर्ट

Share your love

अवनीश पाल

पड़ोसी दुश्मन देश से चल रहे तनावपूर्ण हालातों के बीच आतंकी घटनाएं सामने आ रही है पाकिस्तान भी लगातार भारत में आतंक फैलाने के लिए नापाक मंसूबे की साज़िश रच रहा है लेकिन देश की सीमा पर तैनात जांबाज सेना के जवान जान हथेली पर रखे पाक की हर साजिश को नाकाम करने में मुस्तेद है वही हाल ही में खुफिया एजेंसी की मिली रिपोर्ट के बाद देश भर में अलर्ट कर दिया गया है और पाकिस्तान से सटे राज्यों की पुलिस को बेहद संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए है ताकि पाकिस्तान की हर नापाक इरादे को नाकाम किया जा सके…

https://youtu.be/3-Lzy0fIRAc

वही खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी नेपाल के रास्ते भी भारत में दाखिल हो सकते है
इसीलिए उत्तराखण्ड पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गए है यू तो उत्तराखण्ड हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रह है और हाल ही में हरिद्वार में कुंभ मेला होना है जहाँ करोडों की संख्या में देश विदेश तक से श्रद्धालु पहुंचते है इसीलिए उत्तराखण्ड पुलिस और खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है और नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है DG अशोक कुमार के मुताबिक पुलिस और सीमा पर तैनात सुरक्षा बल मुस्तेदी से तैनात है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *