कुलदीप रावत

चमोली जिले की जिला अधिकारी स्वाति भदोरिया बच्चों का मिड डे मील खा गई एक जिलाधिकारी का यूं बच्चों का मिड-डे-मील खाना चर्चा का विषय बन गया है
अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे
क्या चमोली जिला अधिकारी मैडम कहीं राशन घोटाला तो नहीं कर गई
तो आप हैरान मत होइए हम आपकी उत्सुकता को शांत किए देते हैं ऐसी कोई बात नहीं है बल्कि जिलाधिकारी मैडम तो अन्य जिलाधिकारियों के लिए मिसाल बन गई हैं

फोटो. बच्चों के साथ बैठकर खाना खाते हुए जिलाधिकारी
दरअसल चमोली जिले की जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया अचानक औचक दौरे पर प्राथमिक विद्यालय देवर खंडोरा का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्राथमिक विद्यालय और माॅडल आंगनबाडी केन्द्र देवर खडोरा के बच्चे हर रोज की तहर मिड डे मील में बना खाना खा रहे थे, लेकिन बुधवार का दिन उनके लिए कुछ खास रहा जब चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने भी जमीन में विछाई दरी में बैठकर बच्चों के साथ मिड डे मील में बना खाना खाया। दरअसल डीएम बच्चों को खिलाए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता को परखना चाह रहे थे। इस दौरान उन्होंने भोजन माता को बच्चों के भोजन में मिर्च कम रखने, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन देने की बात कही।
जिलाधिकारी ने माॅडल आंगनबाडी केन्द्र देवर खडोरा में बच्चों को दी जारी शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बच्चों से विभिन्न रंगों, आकृतियों के बारे में पूछते हुए बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की परख की। इस दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाई। जिलाधिकारी ने आंगनबाडी कार्यकत्री को कागज की विभिन्न आकृतियां तथा खेलों के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा देने को कहा। इससे पहले रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी इस तरह की पहल कर चुके हैं लोक जन टुडे सलाम करता है ऐसे जिलाधिकारियों को जो जमीन में रहकर जनहित और लोकहित में काम करते हैं
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
