पौड़ी गढ़वाल के घोटालेबाज डिफॉल्टर प्रधान

Share your love

कुलदीप रावत

एक्सक्लूसिव

जिला पंचायत राज अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने 20 सितंबर पौड़ी गढ़वाल के 29 ग्राम पंचायतों के ऐसे प्रधानों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने लगभग 40 लाख का सरकारी धन का गबन किया है या फिर उन ग्राम प्रधानों पर सरकारी धन बकाया है जिला पंचायत अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए कहां है राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019 का कार्य गतिमान है इस पत्र में कहा गया है पौड़ी गढ़वाल के इन 29 ग्राम प्रधानों के खिलाफ सरकारी धन की वसूली चल रही है
वसूली के चलते यह सभी ग्राम प्रधानों को चुनाव ना लड़ने दिया जाए

इस आदेश के बाद यह 29 प्रधान चुनाव भी नहीं लड पायेंगे जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को ऐसे डिफॉल्टर प्रधानों की सूची भेजी है

वही इस मसले पर जब हमने ग्राम सभा पाटुली के प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत से जब बात की तो उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया उनका कहना था कि इस संबंध में हमें कोई भी नोटिस नहीं दिया गया और ऐन मौके पर चुनाव के वक्त इस तरीके से पत्र जारी कर उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है प्रधान जी वीरेंद्र सिंह रावत अब इस संबंध में मानहानि का दावा करेंगे और न्यायालय की शरण में जाएंगे वीरेंद्र सिंह रावत के ऊपर 3301 रुपए का बकाया बताया जा रहा है यह रकम उनके लिए कोई मायने नहीं रखती लेकिन कौन है जो उनके खिलाफ साजिश रच रहा है प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के पैठाणी के मंडल अध्यक्ष हैं अब ऐसे में राज्य में उनकी ही सत्ता है ऐसे में कौन है जो उनके खिलाफ साजिश रच रहा है खैर यह जांच का विषय है
देखिए डिफॉल्टर प्रधानों की सूची


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *