प्रदेश भाजपा में दायित्व बटवारे को लेकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Share your love

देहरादून:  प्रदेश भाजपा में दायित्व बटवारे को लेकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान दिया है। इसका मतलब ये हुआ की पार्टी में दायित्व बटवारे को लेकर तैयारी चल रही है। दुष्यंत कुमार ने कहा की जल्द निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जायेगा।इसके अलावा पार्टी ने चुनाव में भितरघात करने वालों की लिस्ट की तैयार कर ली है। और पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

 

 

चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा ने लिस्ट तैयार कर ली है,, ऐसे कार्यकर्ताओं पर भाजपा जल्द ही कार्यवाही करने की तैयारी में है,, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने यह बात कही है,, उनका कहना है कि भाजपा संगठन स्तर पर दायित्व को लेकर फाइनल तैयारी चल रही है।

सभी के साथ बैठकर जल्द ही नाम फाइनल कर लिए जाएंगे,,लेकिन ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है, उनको इस लिस्ट से दूर रखा जाएगा ।और उन पर कार्यवाही भी होगी,, उन्होंने कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली है,, और जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.