क्लब बार में देर रात तक तेज म्यूजिक बजना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को पड़ा महंगा

देहरादून : देहरादून राजपुर रोड पर हालिया दिनों में खुले  प्लेबॉय क्लब बार  की तेज म्यूजिक देर रात तक बजना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को महंगा।

 

पड़ गया। इस प्लेबॉय क्लब बार का तेज म्यूजिक देर रात तक बजता था जिसकी शिकायत लगातार की जा रही थी और अब लगातार हो रही इन शिकायतों  पर नाराज होकर राजधानी के कप्तान डीआईजी ने चौकी इंचार्ज हटा दिया है।

जिसमे अवैध तरीके से शराब और म्यूजिक चलता रहता है,देर रात प्लेबॉय (playboy) क्लब में देर रात म्यूजिक बज रहा था जिसकी शिकायत एसएसपी दलीप सिंह कुँवर से की गई,जिसके बाद एसएसपी ने फ़ोर्स भेजकर क्लब बंद कराया एसएसपी ने सेट पर ही जाखन चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने क्लब के खिलाफ धारा 133 के तहत लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.