सीएम धामी के आदेश के बाद आया शासनादेश, बेघर हुए लोगो को दी जाएगी राहत राशि

देहरादून : जोशीमठ में भी धासाव की समस्या बढ़ती ही जा रही है। ये वो जगह है जिसे पौराणिक काल में ज्योतिर्मठ कहा जाता था। जहां भगवान नरसिंह खुद विराजमान है। और अब इस पौराणिक नगरी की ऐसी दुर्दशा हो रही है।

सूबे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भूधसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिवासन योग्य नहीं है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं।

परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए ₹4000 प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र ) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.