उत्तराखंड में जल्द होगी पांच हजार शिक्षकों की नियुक्ति

Share your love

उत्तराखंड : उत्तराखंड के युवा जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे है उनके लिए एक खुशखबरी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा की सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही पांच हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है। जिससे स्कूलों में शिक्षकों का अभाव न रहे।

साथ ही उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीवी मुक्त,नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.