6000 एकड़ भूमि को अब तक किया अतिक्रमणमुक्त, अतिक्रमण पर धाकड़ धामी का प्रहार !

Share your love

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अवैध अतिक्रमण पर प्रहार लगातार जारी है राज्य में अब तक 6000 एकड़ से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चुका है और सीएम धामी का साफ़ कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त बनाने तक यह अभियान जारी रहेगा।आपको बता दे कि धाकड़ धामी का बुलडोजर ऐसे अवैध अतिक्रमणों पर लगातार गरज रहा है प्रदेश में आए दिन बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जा रहा है या जो अवैध रूप से बनी कॉलोनियों है या ऐसी कोई भी संपत्ति जो सरकार की है लेकिन लोगों के द्वारा इनपर कब्ज़ा कर निर्माण किए जा चुके है ऐसी सभी जगहों को चिन्हित कर उनपर कार्यवाही की जा रही है।आपको बता दे कि देहरादून के साथ साथ पूरे प्रदेश में अतिक्रमण पर सरकार सख़्त है हाल ही में सरकार द्वारा रुद्रपुर में नज़ूल की भूमि पर बुलडोजर की कार्यवाही हुई है।

*देहरादून के इस इलाके पर ज़िला प्रशासन ने लगाए लाल निशान

देहरादून के टर्नर रोड़ से मिलते हुए लेन नंबर 12 के अंदर जाकर नाले से सटी भूमि पर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है और उस स्थान पर कुछ निर्माण कार्य पूरे कर लिए है और कुछ निर्माण कार्य किए जा रहे है इस स्थान पर ज़िला प्रशासन ने लाल रंग के क्रॉस लगाए है और बताया जा रहा है ये सभी अवैध रूप से कब्ज़ा करके सरकारी जमीनों पर बनाए जा रहे है जिनको 14 दिन के अंदर खाली करने को कहा गया है और माना जा रहा है कि प्रशासन के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही यहां की जा सकती है।

*वक़्फ़ संपतियों को लेकर भी सरकार गंभीर*

राज्य सरकार वक़्फ़ संपतियों को लेकर भी गंभीर नज़र आ रही है जगह जगह वक़्फ़ बोर्ड द्वारा वक़्फ़ संपतियों पर बैठे लोगो से किराएदारी साबित करने को कहा गया है अगर लोगों द्वारा वक़्फ़ की किराएदारी साबित नहीं की जाती तो उनके द्वारा उस संपति को खाली कर वक़्फ़ को सौंपा जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.