यूपी के 3 मंत्री उत्तराखंड रवाना, हर पीड़ित परिवार की करेंगे मदद: सीएम योगी

Share your love

उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भीषण तबाही हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के तीन मंत्रियों को उत्तराखंड भेजने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्यमंत्री विजय कश्यप आज उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। सभी मंत्री हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे।

बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को यूपी के लोगों की मदद का जिम्मा सौंपा गया है। इस आपदा की घड़ी में सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार उत्तराखंड में हुई त्रासदी के हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया गया

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार से समन्यवय करने के लिए सुरेश राणा के नेतृत्व में धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप की टीम बनाई है। वहीं उत्तराखंड शासन और प्रशासन से समन्वय के लिए एसीएस गृह अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बनाई गई है। उधर, सहायता के लिए लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 1070 है। आपदा प्रभावित यूपी के जनपदों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशासन,पुलिस और सिंचाई विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

त्रासदी में 155 लोगों के मारे जाने की आशंका
इन सभी के साथ गये एक युवक विमल ग्लेशियर फटने से आई तबाही के दौरान जिंदा बच गया। उसने अपने परिजनों को फोन से जानकारी दी कि सभी साथी पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गये हैं। यह सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पूरे गांव में मातम छाया हुआ हैं।

गौरतलब है कि इस त्रासदी में 155 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। बता दें कि 7 फरवरी की सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटकर नदी में गिर गया था। इससे नदी में बाढ़ आ गई थी। इसकी चपेट में कई जल विद्युत परियोजनायें आ गई हैं। इन परियोजनाओं के टनल में बहुत से लोग अभी भी फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और आर्मी को लगाया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.