मेष-खर्च से थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन अकारण परेशान रहेगा। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-आशातीत सफलता मिल सकती है। आर्थिक मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा है। मां काली की शरण में बने रहें।
कर्क-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है आपकी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छे चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-विरोधी परास्त होंगे। जीवन में आगे बढ़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा दिख रहा है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कुछ उत्सव सम्भव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे सही हो रहे हैं आप। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-आपका पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई बात सामने आ सकती है। सकारात्मक बात होगी। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-कठोर भाषा से बचें। कम बोलें। सोच समझकर नपा तुला बोलें। पूंजी निवेश अभी न करें। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन-भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। जिसकी जरूरत है उसकी उपलब्धता है। भाग्य साथ दे रहा है। कुल मिलाकर बड़ा अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। प्रेम बिल्कुल आपके साथ है। भाग्योदय में आपका साथ दे रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
