निलेश बने डीआईजी कुमाऊँ, 20 आईपीएस अफ़सरों के हुए ट्रांसफ़र!

लोकजन टुडे

देहरादून। उत्तराखंड के तेज तरार आईपीएस अधिकारी नीलेश आनंद भरणे को कुमाऊं मंडल में डीआईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है आपको बता दें कि नीलेश आनंद भरणे पूर्व में दो बार ऊधम सिंह नगर जिले के कप्तान भी रह चुके हैं। उधम सिंह नगर जनपद में दो बार कप्तान रहते हैं समय नीलेश आनंद भरणे ने क्राइम को पनपने नहीं दिया था देर रात तक नीलेश आनंद भरणे अपने अधीनस्थों को जगाते थे और उन से काम लेते थे ताकि जिले में अपराध का आंकड़ा 0% रहे

अमित कुमार सिन्हा को बनाया गया निदेशक सतर्कता, एपी अंशुमन बनाए गए पुलिस महा निरीक्षक कार्मिक मुख्यालय, पुष्पक ज्योति बनाए गए पुलिस महानिरीक्षक कारागार तथा एसडीआरएफ, अजय रौतेला को बनाया गया पुलिस महा निरीक्षक अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, केवल खुराना को बनाया गया उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, विमला गुंज्याल को बनाया गया उपमहानिरीक्षक सतर्कता तथा पीएसी मुख्यालय, रितु अग्रवाल को अपर सचिव गृह की जिम्मेवारी कृष्ण कुमार वीके पुलिस उपमहा निरीक्षक सुरक्षा, नीलेश आनंद भरणे बनाए गए डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र करण सिंह ननिहाल बनाए गए पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन अरुण मोहन जोशी से हटाया गया ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का चार्ज सेंथिल अबुदेई कृष्ण राजेश को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पी ए टी एम सुनील कुमार मीणा प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय, डॉक्टर योगेंद्र रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,  जन्मेजय खंडूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, ब्रिज इंदरजीत सिंह सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, देवेंद्र सिंह पंजाब पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाए गए ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.